अध्याय 18 · मोक्षसंन्यास योग · संजय कहते हैं
गीता अध्याय 18, श्लोक 77 — विराट रूप की याद
तच्च संस्मृत्य संस्मृत्य रूपमत्यद्भुतं हरेः। विस्मयो मे महान् राजन्हृष्यामि च पुनः पुनः ॥
tacca saṃsmṛtya saṃsmṛtya rūpamatyadbhutaṃ hareḥ | vismayo me mahān rājanhṛṣyāmi ca punaḥ punaḥ ||
अर्थ
हे राजन, श्रीहरि के उस अत्यंत अद्भुत रूप को बार-बार याद करके मुझे बड़ा आश्चर्य होता है, और मैं बार-बार हर्षित होता हूँ।