अध्याय 4 · ज्ञानकर्मसंन्यास योग · श्रीकृष्ण कहते हैं
गीता अध्याय 4, श्लोक 11 — जैसा भाव, वैसा उत्तर
ये यथा मां प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम्। मम वर्त्मानुवर्तन्ते मनुष्याः पार्थ सर्वशः ॥
ye yathā māṃ prapadyante tāṃstathaiva bhajāmyaham | mama vartmānuvartante manuṣyāḥ pārtha sarvaśaḥ ||
अर्थ
जो जिस भाव से मेरी शरण में आते हैं, मैं उन्हें उसी तरह अपनाता हूँ। हे पार्थ, सभी मनुष्य हर तरह से मेरे ही मार्ग पर चलते हैं।