अध्याय 7 · ज्ञानविज्ञान योग · श्रीकृष्ण कहते हैं
गीता अध्याय 7, श्लोक 10 — सनातन बीज
बीजं मां सर्वभूतानां विद्धि पार्थ सनातनम्। बुद्धिर्बुद्धिमतामस्मि तेजस्तेजस्विनामहम् ॥
bījaṃ māṃ sarvabhūtānāṃ viddhi pārtha sanātanam | buddhirbuddhimatāmasmi tejastejasvināmaham ||
अर्थ
हे पार्थ, मुझे सब प्राणियों का सनातन बीज जानो। बुद्धिमानों की बुद्धि और तेजस्वियों का तेज मैं हूं।