अध्याय 9 · राजविद्याराजगुह्य योग · श्रीकृष्ण कहते हैं

गीता अध्याय 9, श्लोक 20 — स्वर्ग की कामना

त्रैविद्या मां सोमपाः पूतपापा यज्ञैरिष्ट्वा स्वर्गतिं प्रार्थयन्ते। ते पुण्यमासाद्य सुरेन्द्रलोक- मश्नन्ति दिव्यान्दिवि देवभोगान् ॥

traividyā māṃ somapāḥ pūtapāpā yajñairiṣṭvā svargatiṃ prārthayante | te puṇyamāsādya surendralokaṃ aśnanti divyāndivi devabhogān ||

अर्थ

तीनों वेदों के कर्मकांड करने वाले, सोमरस पीकर पापों से शुद्ध हुए लोग यज्ञों से मेरी पूजा करके स्वर्ग की कामना करते हैं। वे पुण्य के फल से इंद्रलोक पाकर वहां देवताओं के दिव्य भोग भोगते हैं।

इस बारे में कुछ पूछें

पढ़ने की सेटिंग

रंग

अक्षर का आकार